फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे: गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थनाएं

विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना करते ईसाई समुदाय के लोग। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को चर्च में धार्मिक आयोजन किए गए। उपस्थित ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थनासभा में प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित मेकगॉ चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर धार्मिक आयोजन के दौरान ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु की प्रार्थना की। पादरी रेवरन जगत ने संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने अनुयायियों को सभी से प्यार का संदेश दिया है। साथ ही कहा कि हमें मालिक नहीं सेवक बनकर जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।
बताया कि गुड फ्राइडे को ही प्रभु यीशु धरती पर आए और कमजोर लोगों के लिए सूली पर चढ़ गए। हमें भी अपनी गलतियों, बुराइयों एवं पाप को स्वीकार कर प्रभु यीशू से क्षमा याचना कर दया मांगनी चाहिए। इस दौरान सभी को प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें