एटा। कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने नौ दिन पूर्व अरुणा नगर में महिला से चेन लूट की वारदात का खुलासा सोमवार को किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक बाल अपचारी है। आरोपियों से महिला की चेन, 4250 रुपये तथा घटना में प्रयोग बाइक बरामद की गई है।
शृंगार गली नंबर 6 निवासी चरन सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में हेड क्लर्क पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह पत्नी इंद्रपरी के साथ 13 जून को वेग नगर में गमी में शामिल होने गए थे। वहां से दोनों पैदल ही शृंगार नगर के लिए लौट रहे थे। अरुणा नगर में बिसारिया पैथोलॉजी के पास पीछे से दो बाइकों पर सवार युवक चेन पर झपट्टा मारकर भाग गए। चरन सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ कीर्तिका सिंह ने खुलासे में बताया कि पुलिस टीमों ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी रोबिन निवासी जैन निवासी मंदिर के पास वाली गली गंगानगर, सतीश वर्मा निवासी महाराणा प्रताप नगर और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उनसे सोने की चेन, 4250 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।