फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गृहक्लेश से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 22 Jun 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विश्वनाथ फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गृह क्लेश से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव घर से बाहर 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक की बहन सुखदेवी ने बताया कि विश्वनाथ (35) मूल रूप से जैथरा थाने के कपूरपुर का रहने वाला था। तीन साल पहले वह गांव से बागवाला के पास मिर्जापुर में जमीन खरीदकर मकान बनाकर रह रहा था। रविवार को वह मक्का बेचने के लिए नवीन गल्ला मंडी गया था। मक्का बेचकर वह शाम को शराब के नशे में घर पर पहुंचा। यहां पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने रात को घर से 500 मीटर दूर खेत में आम के पेड़ से फंदा लगा लिया। सुबह के वक्त आसपास के लोगों ने खेत से शव लटका देखा तो गांव में खलबली मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।



तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। इसमें एक बेटी पांच साल, दूसरी 3 साल और छोटी बेटी एक साल की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। मृतक के शराब पीने पर पत्नी ने झगड़ा किया था, जिसके बाद नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें