फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे की चादर, ठिठुरा जनजीवन

Fri, 22 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। धूप तो निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। दोपहर तक वाहन लाइट जलाकर हाईवे पर रेंगते दिखाई दिए।  
विज्ञापन

गलन ने जनजीवन को तो प्रभावित कर दिया लेकिन ये मौसम रबी की फसल के किसानों को रास आ रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट के आसार हैं। कोहरा छाया रहेगा। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद तेजी से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन उससे गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। लोग दिनभर अलाव से ठंड दूर करते रहे। यात्री बसों, ट्रेनों में ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें