फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर में 17 अगस्त की रात चोर एक घर में घुस गए। इस दौरान अलमारी का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण और 57 हजार रुपये नकदी की पार कर दी।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप नगर निवासी राजकुमार जैन ने बताया कि 17 अगस्त की शाम 5 बजे वह अपने बच्चों के पास आगरा गए थे। उसी रात चोरों ने घर के अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बताया कि चोर किसी तरह से मकान की छत पर पहुंचे और लोहे के जाल को निकाल कर घर में घुस गए। उसके बाद बैठक का जंगला काटकर मकान के अंदर पहुंचे। बाद में कमरे का ताला काट कर लोहे की अलमारी का ताला तोड़ दिया। फिर उसमें रखी हुई दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, चांदी की पायल और ब्रेसलेट के साथ ही चार सोने की जंजीर, एक मंगलसूत्र और बिछिया चोरी कर ले गए।
राजकुमार ने बताया कि उनके घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। शनिवार की रात 11 बजे तक मोबाइल पर देखा तो कोई घटना नहीं हुई थी। रविवार की सुबह फिर से देखा तो एक कैमरा नहीं चल रहा था। जिसके बाद उसी दिन घर लौटकर आए और देखा तो चोरी हो चुकी थी। राजकुमार के अनुसार घर से लगभग 500 ग्राम वजन के जेवर और 57 हजार रुपये नकदी की चोरी हुई है। जिसके बाद कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें