फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; पशु चराने गया था

Tue, 20 Aug 2024 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवक का शव जंगल में फंदे से लटकता मिला। रोते बिलखते पहुंचे घरवालों ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। वह पशु चराने गया था। 
विज्ञापन
Etah News: जंगल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की सुबह एक पेड़ पर युवक का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मृतक के परिजन ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


घटना मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर गांव की है। गांव निवासी सुलह सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को लगभग 5 बजे से उनका पुत्र रमन (18) गायब हो गया था। वह पशु चराने गया था। वापस नहीं लौटा। इसके बाद इधर-उधर ढूंढा, मगर उसका कहीं पता नहीं चला तो सोमवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

मंगलवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। मौके पर पहुंचे लोगों व परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह व पुलिस के अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना की बारीकी के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर शराब पिलाकर हत्या करने व आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया कि युवक के पिता ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें