फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से कूड़ा उठाने में हांफे कर्मचारी, ढेर कायम

विज्ञापन
तहसील के सामने लगा कूड़े का ढेर । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की पांच दिन की हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार को कूड़ा उठाना शुरू किया गया। शहर में करीब 100 टन से अधिक कूड़ा पांच दिन में इकट्ठा हो गया है। जिसे उठाने में कर्मचारी हांफ गए। फिर भी कई जगह ढेर बने रहे। कई जगह कूड़ा सुलगता नजर आया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे से ही शहर में सफाई और कूड़ा उठान का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर तक कर्मचारी कूड़ा उठाते-उठाते हांफ गए, लेकिन शहर का पूरा कूड़ा नहीं उठा सके। पांच दिन में कूड़ा अधिक होने की वजह से सफाई कर्मचारी आधे शहर का ही कूड़ा उठा सके। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। जीटी रोड स्थित सदर तहसील के सामने कूड़े के ढेर में आग सुलगती नजर आई। कूड़े से उठने वाला धुआं लोगों को परेशान कर रहा था।
सदर तहसील के सामने, अरुणा नगर, रेलवे रोड, विद्युत निगम कार्यालय के सामने, गांधी मार्केट, प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज, निधौली रोड, अलीगंज तिराहा, शिकोहाबाद रोड, सुनहरी नगर।
विज्ञापन

शहर में पांच दिन का कूड़ा पड़ा हुआ था जिसे उठाने में समय लग रहा है। रविवार सुबह तक शहर का सारा कूड़ा उठवा दिया जाएगा। ईद के मौके पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

- मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें