फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास

Tue, 24 Jun 2025 06:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। मामला पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव अड़ापुरा का है। परिजन उसको फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। हालत सामान्य होने पर उसको मेडिसिन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना सकीट के मोहल्ला काजी निवासी संदीप कुमार ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि बहन बेबी का विवाह 2005 में गांव अड़ापुरा थाना पिलुआ निवासी इंद्रवीर के साथ किया था। कुछ दिन बाद बहनोई इंद्रवीर को शराब की लत लग गई। वह नशा करके बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। 2 वर्ष पूर्व शराब पीने से रोकने पर पीटते हुए बहन का हाथ तोड़ दिया। एक वर्ष पूर्व बुखार की दवा के बहाने विषाक्त पदार्थ खिला दिया।
सोमवार की देर रात बहन को फिर प्रताड़ित किया। परेशान होकर बहन ने मंगलवार को कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाया और पंखे के कुंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। भाई ने थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पिलुआ प्रेमपाल ने बताया कि कभी किसी प्रकार की कोई तहरीर ही नहीं मिली, मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें