फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट लगने से महिला सहित 2 लोग झुलसे

Tue, 24 Jun 2025 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बरसात के मौसम में बिजली का करंट लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी प्रकार की 2 घटनाओं में महिला सहित दो लोग करंट लगने से झुलस गए। पहली घटना देहात कोतवाली के गांव घिलौआ की तो दूसरी कस्बा रिजोर की है। दोनों को ही मेडिकल कॉलेज से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव घिलौआ निवासी प्रतीक कुमार ने बताया कि भतीजे की पत्नी रिचा मंगलवार की सुबह पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंची। वहां रोशनी के लिए लगी झालर के तार में किसी तरह से कट हो गया। रिचा ने पूजा के लिए जैसे ही मंदिर से धूपबत्ती निकालने के लिए हाथ बढ़ाया। झालर के कटे हुए तार से उसका हाथ छू गया और करंट लगने से दूर जा गिरी। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और रिचा को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर घर भेज दिया।
वहीं दूसरी घटना में कस्बा व थाना रिजोर निवासी जुगेंद्र ने बताया कि तूफानी पंखा लगाते समय तार के कट से हाथ छू गया। इसके कारण करंट लगने से झुलस गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए, यहां से इलाज के बाद राहत मिलने पर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें