फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की नहीं हुई शिनाख्त,पुलिस सिर की तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को बंबा में सिर कटा महिला का शव मिला था। दूसरे दिन तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। महिला की पहचान और मामले के खुलासे के लिए पांच अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। वहीं दूसरे दिन घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास महिला के सिर को तलाश किया।
विज्ञापन

सीओ जलेसर इमरान नासिर खान ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए कई जनपदों में गुमशुदगी वाली महिलाओं के बारे में जानकारी की जा रही है। रविवार को पुलिस फोर्स सहित घटनास्थल पर गए और महिला के कटे हुए सिर को खोजने का प्रयास किया। बताया कि अधिकारियों द्वारा टीमों को लगाया गया है। प्रदेश के सभी थानों से मामले को लेकर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें