फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: रास्ता मांगने पर किया फायर, बाल-बाल बचा युवक; कोर्ट के आदेश पर हुई एफआईआर

Tue, 01 Apr 2025 01:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में रास्ता मांगने के विवाद में युवक पर फायर कर दिया गया। गोली से पीड़ित बाल-बाल बच गया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट  के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 

 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मलावन में अरुण उर्फ भोला निवासी नगला झुन्नी थाना पिलुआ ने अदालत के आदेश से नवाब सिंह निवासी लालडुंडवारा सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने रास्ता रोककर गालीगलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


अरुण ने बताया कि 21 नवंबर 2024 को दवा लेने कुरावली जाने के लिए भदवास अड्डे पर खड़ा था। तभी मित्र शिव कुमार बाइक लेकर आया और बोला कि भैंस खरीदने करतला जा रहा है, साथ चलो। शिवकुमार को करतला छोड़ने के बाद उसकी बाइक लेकर कुरावली चला गया। दवा लेने के बाद लौटते समय आसपुर से करतला जा रहा था। तभी रास्ते में पांच लोग सड़क पर बाइक लगाकर खड़े हुए बातचीत कर रहे थे। रास्ता मांगने पर गालियां देते हुए पीटने लगे। बचकर भागने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे कंधे में चोट लग गई।

शोर मचाया तो कुछ लोग बचाने आए, यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एक व्यक्ति ने बताया कि यह लोग नवाब सिंह, संजू, बंटू, सुग्रीव और आनंद लालडुंडवारा के रहने वाले हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में पहुंचा तो कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में न्यायालय की शरण ली। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें