फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान गांव वालों ने स्कूल में बंद किए निराश्रित गोवंश

विज्ञापन
निधौलीकलां ब्लॉक स्थित नगला समन के विद्यालय में बंद किए गए निराश्रित गोवंश ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला समन में निराश्रित गोवंश की संख्या बढ़ने से लोग परेशान हैं। अधिकारियों से बार-बार कहने पर जब समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्होंने करीब 70 गोवंश को पकड़कर गांव के सरकारी विद्यालय में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर वहां अफसर पहुंच गए और गोवंशों को नजदीक स्थित गांव नावली की गोशाला में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कई बार अधिकारियों से निराश्रित गोवंश पकड़वाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ये गोवंश उनकी फसल को बर्बाद कर रहे थे। जिससे परेशान होकर लोगों ने शनिवार को 70 गोवंश पकड़कर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर दिए। इस दौरान स्कूल में शनिवार को शिक्षण कार्य भी नहीं हो सका। सूचना मिलने पर बीडीओ रेनू शर्मा ने गोवंशों को ट्रक में भरवाकर अवागढ़ ब्लॉक स्थित गांव नावली की गोशाला पहुंचाया।
गोशाला में तब्दील हो गया स्कूल
70 निराश्रित गोवंश को स्कूल में बंद करने की वजह से स्कूल की स्थिति खराब हो गई। चारों ओर गोबर व गंदगी पसर गई। स्कूल के बरामदे से लेकर मैदान तक गोबर दिखाई दे रहा था। रविवार को शिक्षकों ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर साफ-सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें