फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग में दिनदहाड़े चोर ने ताला तोड़ा, गिरफ्तार

विज्ञापन
मैटरनिटी विंग में पकड़े गए चोर से पूछताछ करती पुलिस व सुरक्षा कर्मी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में रविवार को दिनदहाड़े चोर घुस गया और एक कमरे का ताला तोड़ता हुआ पकड़ा गया। इससे पहले सुबह के समय तीन मरीजों के साथ आए तीमारदारों के मोबाइल चोरी हो गए। विंग में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग की चौथी मंजिल पर चढ़कर ताला तोड़ते हुए कौशलेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव नगला कमले थाना अलीगंज को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। विंग में एक कंपनी के निजी सुरक्षा कर्मी लगे हुए हैं। एक सुरक्षा कर्मी ने बताया कि पूर्व में काफी सामान चोरी हो चुका है। इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही थी। चौथी मंजिल पर जांच करने पहुंचे तो युवक ताला तोड़ता मिल गया। परिसर में ठेकेदार के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। ऐसे में पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है और चोर कर्मचारी बनकर चोरी कर ले जाते हैं।
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसको सुनेंद्र नामक युवक ने भेजा था और बताया कि एक बैग चौथी मंजिल पर कमरे में रखा है, उसका ताला तोड़कर लेकर आना है। हालांकि वह खुद को आगरा में पढ़ाई करने वाला छात्र भी बता रहा है। इस भवन में डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। यहां पर मरीजों के साथ तीमारदारों की भीड़भाड़ रहती है। यहां से तीन लोगों के मोबाइल रविवार सुबह करीब 11 बजे चोरी कर लिए गए। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी अरुण शर्मा ने बताया कि अब तक करीब ढाई लाख की चोरी हो चुकी है। इसमें एक जनरेटर, तीन हैमर मशीन, दो कटिंग मशीन, 28 पंखे, तार आदि सामान चोरी हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि चोर को पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें