एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में एक मंदिर का रविवार रात चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर को निशाना बनाया। पीतल का घंटा और मूर्ति चोरी कर ले गए। अप्रैल माह में भी मंदिर से चोरी की घटना हुई थी।
रविवार रात कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दूल्हापुर में बने मंदिर से चोरों ने पीतल के घंटा सहित पीतल की शिव प्रतिमा चुरा ली। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को चोरी की जानकारी हुई। इस पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अप्रैल माह में भी मंदिर में चोरी हुई थी।
तब चोर दो घंटे, पूजा की थाली, लोटा, मूर्ति सहित तांबे व पीतल का सामान चोरी कर ले गए थे। उस घटना का अब तक खुलासा नहीं हुआ कि चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मंदिर गांव के बाहर है। चोरी की जानकारी पर पुलिस गई थी। घंटा चोरी की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।