फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सराय निवासी 26 वर्षीय युवक की बाइक को शेखपुरा के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया बाइक सवार युवक को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निवासी राजेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसका 26 वर्षीय भाई सुदीप गांव के ही धर्मेंद्र के साथ बाइक से पंखा ठीक कराने सकीट गया था। शाम को दोनों वापस आ रहे थे। बाइक को धर्मेंद्र चला रहा था, सुदीप पीछे बैठा था। गांव शेखपुरा के पास ट्रैक्टर से हादसा हो गया।
दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से सुदीप को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया। ले जाते समय उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें