फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेटे-बहू ने वृद्ध माता-पिता और बहन को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव सराय राजनगर में बेटे-बहू ने संपत्ति बंटवारे के विवाद में वृद्ध माता-पिता को लाठी-डंडों से पीटा। अगले दिन बहन पर हमला किए जाने पर बहन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में रीता ने बताया वह वृद्ध माता-पिता के साथ रहती है। उसका बड़ा भाई राकेश अपनी पत्नी संगीता के साथ अलग मकान में रहते हैं। कुछ माह से भाई-भाभी जमीन के बंटवारे को माता-पिता पर दवाब बना रहे थे। माता-पिता ने मेरी शादी के बाद जमीन के बंटवारे की कहने पर वह भड़क गए। एक जून की रात को भाई-भाभी घर पर आए, उस समय आंगन में चारपाई पर बैठकर माता-पिता खाना खा रहे थे। आते ही भाई-भाभी जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा करने लगे, उनके मना करने पर दोनों ने माता-पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर वृद्ध माता-पिता को बचाया। अगले दिन मैं पड़ोस की दुकान से सामान लेकर वापस घर जा रही थी तो भाई-भाभी ने मुझ पर हमला कर दिया। इस हमले में मुझे और माता-पिता को गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा रीता की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी भाई-भाभी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें