फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्मार्ट मीटर के अतिरिक्त शुल्क को बकाया बिल में किया जाएगा समायोजित

Sun, 05 Jul 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के करीब 28 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल सकती है। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उपभोक्ताओं से वसूले गए अतिरिक्त शुल्क को अब उनके बकाया बिजली बिल में समायोजित किया जाएगा। विद्युत निगम इसके लिए तैयारी कर रहा है। इसी माह से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि किस्तों के माध्यम से वापस करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान वसूले गए अतिरिक्त शुल्क की वापसी के लिए निगम से जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि यह शुल्क सीधे नकद देने के बजाय उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित की जाएगी। बताया कि जिले के लगभग 28 हजार उपभोक्ताओं से अतिरिक्त शुल्क लिया गया था। इसी माह से चरणबद्ध तरीके से किस्तों में यह राशि उनके बिजली बिलों में समायोजित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें