फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ठंडी मिली चाय तो दुकानदार को गोली मारकर किया घायल

Tue, 25 Mar 2025 05:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड पर सोमवार रात एक चाय की दुकान पर कुछ युवकों का दुकानदार से विवाद हो गया। युवकों ने चाय ठंडी बताते हुए पैसे देने से इन्कार किया। विवाद बढ़ने पर दुकानदार को गोली मार दी। घायल दुकानदार का आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि वह बेटे सुनील के साथ आगरा रोड पर चाय की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कुछ लोग आए और चाय बनवाई। चाय पीने के बाद वह जाने लगे तो पैसे मांगे, इसी बात पर वह लोग भड़क गए और बोले ठंडी चाय पिलाई है, पैसे नहीं देंगे। इसके कारण हम लोगों के बीच वाद-विवाद होने लगा। इतने में एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर बेटे सुनील को गोली मार दी जो उसके पेट में लगी। गोली लगते ही सुनील लहूलुहान होकर गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग गए।
गंभीर रूप से घायल सुनील को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर दूर हुई घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमित कुमार राय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें