फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैंक में घुसे चोर, तोड़ा लॉकर का ताला

Tue, 25 Mar 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चमकरी में स्थित केनरा बैंक शाखा में सोमवार रात चोरों ने दुस्साहस दिखते हुए चोरी का प्रयास किया। खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर पहुंचे और लॉकर का ताला भी तोड़ दिया। हालांकि इसमें उन्हें कुछ मिला नहीं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में चमकरी स्थित केनरा बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास किया गया। खिड़की को तोड़कर चोर अंदर घुसे और लॉकर का ताला तोड़ा लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और राउटर लेकर फरार हो गए। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें