फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छह माह से मलावन बाईपास पर उखड़ी पड़ी सर्विस रोड

Sat, 10 Jan 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एनएच-34 पर स्थित मलावन कस्बा की टूटी पड़ी सर्विस रोड। संवाद
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर मलावन कस्बे के पास बनी सर्विस रोड उखड़ चुकी है। 6 माह से अधिक समय होने के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे यहां हादसों में लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

एनएच-34 से मलावन को जोड़ने वाली सर्विस रोड उखड़ी पड़ी है। गिट्टी बिखरी हुई है। इससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं इसी जगह जवाहर तापीय परियोजना के लिए मार्ग गुजरता है। जहां हर रोज सैकड़ों वाहन निकलते रहते हैं। वहीं सीमेंट कंपनी में कई भारी वाहन भी जाते हैं। भारी वाहनों के जाने से सड़क और भी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कस्बे के लोगों का कहना है कि 6 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है।
बोले लोग...
मलावन के पास सर्विस रोड पूरी तरह से उखड़ चुकी है। दोपहिया वाहन फिसल जाते हैं जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। - भागीरथ, मलावन
पिछले 6 माह से सर्विस रोड उखड़ चुकी है, मरम्मत नहीं हुई है। कस्बे के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। - विजय चौहान, मलावन
वर्जन
मलावन कस्बा के पास सर्विस रोड उखड़ गई है, इसकी जानकारी नहीं है। जल्दी ही इस मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी जिससे लोगों को निकलने में असुविधा न हों। - इंद्रेश, पीडी, एनएचएआई

एनएच-34 पर स्थित मलावन कस्बा की टूटी पड़ी सर्विस रोड। संवाद

एनएच-34 पर स्थित मलावन कस्बा की टूटी पड़ी सर्विस रोड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें