फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा महोत्सव की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Sat, 10 Jan 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के सैनिक पड़ाव में सरकारी विभागाें के स्टॉल के लिए मिट्टी डालते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव में आयोजित होने एटा महोत्सव की तैयारियां रफ्तार पकड़ चुकी हैं। 15 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ होना है। इससे पूर्व स्थल को सजाने-संवारने का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यह प्रदर्शनी एक माह तक शहरवासियों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

सैनिक पड़ाव में इन दिनों गतिविधियां तेज हैं। झूलों को तेजी से खड़ा किया जा रहा है जिससे बच्चों और युवाओं के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। दूसरी ओर विशाल प्रदर्शनी पंडाल जर्मन टेंट लगाकर तैयार किया जा चुका है। शनिवार को पूरे परिसर में व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया गया। पंडाल के आसपास और अंदर आने-जाने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था भी कराई गई ताकि भीड़-भाड़ में कोई अव्यवस्था न हो।
विकास भवन व सरकारी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले सरकारी और औद्योगिक स्टॉलों को टिनशेड डालकर लगभग तैयार कर दिया गया है। इन स्टॉलों के आसपास समतल भूमि सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी डालने का काम अभी जारी है। प्रदर्शनी में लोगों की आवाजाही सुचारू रहे इसके लिए तीन मुख्य प्रवेश द्वार तैयार किए जा रहे हैं। दो प्रमुख द्वार जीटी रोड की तरफ और एक द्वार शिकोहाबाद रोड पर बनाया जा रहा है। इन द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे। आगंतुकों की सुविधा के लिए दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। निजी वाहनों से आने वाले लोगों को बिना परेशानी के पार्किंग की जगह मिल सके इसके लिए स्थल को व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जा रहा है। पूरे प्रदर्शनी परिसर में प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें