फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हामिद की हत्या में दूसरे आरोपी खालिद की तलाश जारी

Fri, 12 Dec 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बहुचर्चित हामिद अली हत्याकांड में जीआरपी मुख्य आरोपी खालिद की तलाश कर रही है। जबकि शूटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मारहरा दरवाजा निवासी सभासद कफील अहमद के भाई हामिद अली उर्फ पप्पू की हत्या गोली मारकर की गई थी। परिवार की ओर से मृतक के बड़े भाई कफील अहमद ने थाना जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस के सहयोग से जीआरपी ने आरोपी शूटर गजानंद पिप्पल उर्फ संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हत्याकांड के मुख्य आरोपी कफील अहमद के साले खालिद की तलाश की जा रही है। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि जीआरपी की टीमें पूरी तरह से लगी हुई हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। खालिद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें