फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना परिणाम पर रही ग्रामीणों की नजर

Sun, 01 Nov 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के परिणाम को जानने के लिए ग्रामीण बैचेन नजर आए। बड़ी संख्या में ग्रामीण मतगणना स्थलों पर जमा हो गए। ऐसे में ठेल ढकेल वालों की चांदी रही। मतगणना स्थलों के आस-पास जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जनपद के सातों विकास क्षेत्रों रविवार को मतगणना के दौरान सभी विकास क्षेत्रों में मतगणना स्थलों के आस-पास मेले जैसा दृश्य नजर आया। मतगणना स्थलों के बाहर चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों की गहमा गहमी बनी रही। मतगणना के निर्धारित समय के साथ ही समर्थक वहां पहुंचना शुरू हो गए।
जैसे जैसे समय बढ़ता गया, समर्थकों की भीड़ भी बढ़ती गई। लोग मतगणना स्थलों के आस-पास पेड़ों की शाखाओं के साथ ही जमीन पर फर्श चादर आदि डालकर बैठे गए। अधिक भीड़ लग जाने से पुलिस कर्मी भीड़ को हटाते भी नजर आए। यह स्थिति देर रात तक बनी रही।
विज्ञापन

मौके को देखते हुए विभिन्न प्रकार के खाद्य बिक्रेताओं ने  अपने ढकेल लगाए गए। जिन पर लोगों के द्वारा खरीददारी की गई। ग्रामीण एक दूसरे से परिणाम के बारे में पूछते हुए देखे गए। हरेक को अपने समर्थित प्रत्याशी के बाहर आने का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें