एटा। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में काम कराने आए लोगों को लिपिक बेवजह परेशान कर रहे हैं। इसकीशिकायत मिलने पर तत्कालीन सीएमओ ने दोनों को हटाया दिया। हटाए गए दो लिपिकों को वर्तमान सीएमओ ने फिर से कार्यालय पर बुला लिया है।
इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय में कुल 12 लिपिक काम कर रहे हैं। जबकि जिले में अन्य सीएचसी व पीएचसी पर विभिन्न पद खाली पड़े हुए हैं।तत्कालीन सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी को लिपिक सलमान जाफरी के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों के आधार पर सलमान जाफरी को मिरहची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया।
तीन माह के बाद नए सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने फिर से लिपिक को सीएमओ कार्यालय पर बुला लिया है। यहां उन्हें फिर से वेतन बहाली, पेंशन आदि से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं स्टेनो मीनाक्षी को कार्य में लापरवाही बरतने पर हटाया था। कोरोना काल में कोरोना पीड़ित को रुपये न देने के मामले में इन्हें हटा दिया गया था। वहीं वर्तमानसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने स्टेनो को फिर से सीएमओ कार्यालय में कई तरह के चार्ज सौंप दिए हैं। संवाद