फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने धीमी की ऑक्सीजन की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में चार ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट लगाए जाने हैं। एक की स्थापना हो चुकी है। तीन में तैयारियां चल रही हैं। लेकिन बारिश के चलते फाउंडेशन का काम पूरा नहीं हो सका है। संभावित लहर नजदीक है, ऐसे में यह देरी भारी पड़ सकती है। एमसीएच (मदर चाइल्ड) विंग में पीआईसीयू वार्ड बनाया गया है। इसके लिए जिला महिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल तथा बागवाला और चुरथरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्लांट स्थापित किए जाने हैं। इनमें से बागवाला सीएचसी पर जुलाई के अंत तक लगाए जाने की तैयारी थी, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश के चलते प्लांट का फाउंडेशन निर्माण कार्य रुका रहा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब तीनों ही अस्पतालों में फाउंडेशन और पाइपलाइन का काम करा लिया गया है। बागवाला में एक-दो दिन में और चुरथरा व जिला अस्पताल में 15 दिन के अंदर प्लांट स्थापित कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें