फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तालाब का गंदा पानी आबादी क्षेत्र तक भर रहा उफान

विज्ञापन
मारहरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मानसिंह में तालाब गंदगी और बदबूदार कीचड़ में तब्दील हुआ लोग
विज्ञापन
मारहरा। क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह के तालाब की कई वर्ष से सफाई न होने पर वह गंदगी से अटा हुआ है। गंदगी और तालाब के आसपास अतिक्रमण होने से गंदा पानी आबादी क्षेत्र तक उफान भर रहा है। इससे तेज दुर्गंध से गांव के लोग परेशान हैं साथ ही गंदगी से संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन


नगला मानसिंह के विक्रम सिंह एवं अवधेश कुमार ने बताया कई वर्ष से तालाब की सफाई न होने से उसमें कचरा जमा है। गांव के कुछ लोगों ने तालाब के आसपास अतिक्रमण कर रखा है जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। तालाब का गंदा पानी ओवर होकर मकानों तक आ गया है। इन दिनों डेंगू और बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इससे गांव के लोग अधिक परेशान हैं। गांव के रामप्रकाश एवं सोनपाल शास्त्री ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
नगला मानसिंह के तालाब के आसपास अतिक्रमण की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक से टीम भेजकर तालाब की सफाई कराई जाएगी। -सुधाकर दुबे, बीडीओ
विज्ञापन

मारहरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मानसिंह में तालाब गंदगी और बदबूदार कीचड़ में तब्दील हुआ लोग

मारहरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मानसिंह में तालाब गंदगी और बदबूदार कीचड़ में तब्दील हुआ लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें