गोरखपुर की लड़की के नाम से आई एक फोन ने पुलिस को चकरघिन्नी बना दिया। पुलिस ने फोन कॉल का सर्विलांस के जरिए पता करने के बादइलाके की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।
पुलिस को एक लड़की ने काल किया और खुद को गोरखपुर की रहने वाली बताया। उसने पुलिस को बताया कि कासगंज में उसे बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फोन काल को ट्रेस किया तो लोकेशन बड़ी होली क्षेत्र की मिली। इसके बाद सर्विलाइंस प्रभारी लाखन सिंह, कोतवाली प्रभारी पदम सिंह के साथ पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। 100 से अधिक घरों को तलाश किया, लेकिन लड़की का पता नहीं चला। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद जा रहा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फोन कॉल के आधार पर इलाके की तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी घर से लड़की बरामद नहीं हो सकी है।