अप्रैल से लागू होने जा रहे खाद्य सुरक्षा को तैयार कराई गई सूची सवालों के घेरे में आ रही है। सोरों की गिहारा बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सूची में हुई धांधली की शिकायत की है।
मोहल्ला चंदन चौक वार्ड 8 में काफी संख्या में गिहारा समाज के लोग निवास करते हैं। इनका कहना है कि वह जूता पालिश, भीख मांगकर, या मजदूरी करके अपना पेट भरते हैं। उनके बीपीएल कार्ड भी बने हुए हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा के तहत सस्ते अनाज देने को जारी होने वाले राशन कार्ड को जो सूची तैयार कराई गई है उसमें उनके नाम शामिल नहीं किए गए हैं। जबकि आवेदन फार्म नगर पालिका सोरों में जमा किए। इसलिए उनके नाम सूची में शामिल कराए जाएं। वहीं अपात्रों के नाम सूची से हटाए जाए। गोविंद, राजपाल, करन सिंह, कैलाश, राजू, अजयपाल, राम प्रकाश, गंगा सहायेेेेे, बविता, दिलवारी, शांती देवी, सुरेद्र पाल, सीमा, लाल चंद्र, गया देवी, वीरपाल, ज्योति, सुमन, आदि मौजूद रहे।