फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोलते समय लिंटर गिरा, मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पुन्हैरा में बृहस्पतिवार को लिंटर खोलते समय गिर गया। एक मजदूर मलबे में दब गया। आगरा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुन्हैरा निवासी श्याम सिंह ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई प्रमोद मजदूरी करता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव के मुकेश लिंटर खोलने के लिए मजदूरी पर बुलाकर ले गए। गांव में गोपाल के घर जीने का लिंटर खोला जा रहा था, जो दोपहर के समय अचानक से गिर पड़ा इसमें प्रमोद दब गया। मलबे से निकालकर उसे सीएसची जलेसर ले जाया गया। यहां से गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया। देर रात वहां उसकी मौत हो गई। श्याम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें