फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदा लगने से हुई थी मजदूर की मौत

Sun, 06 Apr 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बढ़ौली निवासी एक मजदूर का शव बृहस्पतिवार की देर शाम पेड़ से शव लटका मिला था। मृतक के चाचा ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना आया है।
विज्ञापन

गांव बढ़ौली निवासी बॉबी ने शुक्रवार को बताया था कि अविवाहित भतीजा विकास रंगाई-पुताई का काम करता था। तीन भाई-बहनों में विकास ही सबसे बड़ा था। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 11 बजे बिना बताए घर से निकल गया। शाम तक घर नहीं लौटा तो हम लोगों को चिंता हुई और उसे ढूंढ़ रहे थे। तभी जानकारी मिली कि गांव से लगभग 7 किलोमीटर दूर नगला श्याम के पास खेतों में आम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटक रहा है। वहां पहुंचकर देखा तो वह विकास ही था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चाचा बॉबी ने हत्या की आशंका जताई थी। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फंदा लगने से होना सामने आया है। तहरीर नहीं मिली है फिर भी पुलिस घटना के बारे में गहनता के साथ छानबीन कर रही है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें