फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नीलगाय की चपेट में आने से 3 कांवड़िए घायल, 2 रेफर

Sun, 06 Apr 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र में शुक्रवार की देररात सिरसा टिप्पू नहर के पास कांवड़ भरने जा रहे बाइक सवार 3 कांवड़िए नील गाय की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देखते हुए 2 को आगरा रेफर किया है। वहीं, अन्य सड़क दुर्घटना में एक किशोरी सहित 6 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव रजपुरा थाना सकीट निवासी जितेंद्र ने बताया कि भाई सुनील और राजसिंह व रिश्तेदार रंजीत सिंह निवासी नगला सुंदर थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद शुक्रवार की देररात बाइक लेकर घर से कछला घाट पर कांवड़ भरने जा रहे थे। लौटकर मैया का जलाभिषेक करना था। ये लोग जैसे ही मिरहची थाना क्षेत्र में गांव सिरसा टिप्पू के पास नहर पुल पर पहुंचे, अचानक से नील गाय सामने आ गई और बाइक उससे टकरा गई।
जिसके चलते तीनोें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सुनील और लालसिंह की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। शहर के आनंदपुरी निवासी तनिष्का शनिवार को बाजार जा रही थी, तभी शिकोहाबाद मार्ग पर ई-रिक्शा की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन

वहीं, गांव मरसेना थाना पचोखरा निवासी सुनील अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। अवधेश निवासी जीसुखपुर थाना बागवाला मरथरा के पास और अनुराग व बीना निवासी नगला रिजोर आसपुर टोल प्लाजा के पास बाइक फिसलने से घायल हो गए। संजय नगर निवासी राजपाल की कार फफोतू के पास गन्ने का जूस निकालने वाली मशीन से टकरा गई। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें