फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्थापित हो आलू का प्रोसेसिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर, अवागढ़, निधौली क्षेत्र में आलू की खासी पैदावार होती है, लेकिन सब्जियाें का राजा इन किसानों की किस्मत नहीं बदल सका। जिले में कोई भी प्रोसेसिंग प्लांट नहीं है। जिसके चलते आलू को सस्ती कीमत पर बेचना पड़ता है। कई बार तो इसके फिंकने की भी नौबत आ जाती है। किसानों का क्विंटलों आलू बर्बाद हो जाता है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने कभी आलू का प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराने पर जोर नहीं दिया। इस बार किसान आलू के प्रोसेसिंग प्लांट की जरूरत को चुनाव का मुद्दा बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 8 हजार हेक्टेयर में आलू का उत्पादन किया जाता है। वहीं जिले के जलेसर व अवागढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा खेती की जाती है। इस आलू को किसान कोल्ड स्टोरेज में भंडारित करता है, लेकिन अंत में कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा निकालने के बाद लागत तक नहीं मिल पाती है तो किसानों को मजबूरन आलू को छोड़ना पड़ता है। जिसे बाद में कोल्ड स्टोरेज से निकालकर फेंक दिया जाता है। ऐसे में अगर जिले में कोई आलू का प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित हो तो किसानों को तो फायदा होगा। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
प्रोसेसिंग प्लांट से चिप्स व बीयर का होता है उत्पादन
जिला उद्यान विभाग के लिपिक रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अगर जिले में आलू का प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित हो जाए तो किसानों का काफी फायदा होगा। किसान आलू को प्रोसेसिंग प्लांट में अच्छे दाम पर बेच सकते हैं। इससे चिप्स और बीयर का उत्पादन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें