तीन दिवसीय जिला युवक समारोह का रंगारंग आगाज गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज क्रीड़ास्थल पर हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर ने मशाल जलाकर खेलों का शुभारंभ किया। कई विद्यालयों ने मार्च पास्ट में प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम सदर रवीप्रकाश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कहा, खेलों से शरीर, मन-मस्तिष्क ही नहीं सोच भी स्वस्थ रहती है। आयोजन के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बदल रहा है। जिले में खेल प्रतिभाओं की अपार संभावनाएं हैं। जिले के 80 से अधिक विद्यालयों की प्रतिभागिता इसका प्रमाण है। विशिष्ट अतिथि बीएसए एसएस यादव ने कहा कि खेल आयोजनों से प्रतिभाएं निखरती हैं। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप जलाकर एवं शांतिदूत कपोत छोड़कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
लंबी कूद में बसंती प्रथम, सीमा आत्मानंद इंका भलाईपुर द्वितीय एवं तीसरे नंबर पर जीजीआईसी की ललिता तृतीय रही। 100 मीटर बालिका हीट में जीजीआईसी रामनगर की सरिता, जीजीआईसी राजा का रामपुर की ललिता एवं पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन में श्रीराम बाल भारती, प्रिंटिस, महारानी लक्ष्मीबाई की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, सकीट चेयरमैन डॉ किरन ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
अतिथियों में संजीव कुमार एआरएम, देवेंद्र यादव बंटी अध्यक्ष फुटबाल संघ, सीमा द्विवेदी, बसंत यादव आदि थे। संचालन अनिल शर्मा टिल्लू ने किया। खेल व्यवस्थाआें में राजीव यादव बॉबी, नेमसिंह चौहान, अशोक यादव, यश सक्सेना, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, अनूप दुबे, मनीष दुबे आदि का सहयोग रहा।
आयोजक ललिता मिश्रा ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। राज्य पुरस्कृत प्रधानाचार्य डा. दिनेश वशिष्ठ, अभिलाख सिंह यादव, डा. रामनिवास यादव, डा. विनीता तिवारी, डा. सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, शमा रफीक, संजीव लाल, महावीर सिंह, डॉ चिंतामणि वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष गुमान सिंह यादव, रामलाल कुशवाहा, मुकेश शर्मा, लज्जाराम यादव आदि प्रमुख थे।
खेल गांव बना आयोजन स्थल
माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक प्रतियोगिताओं को लेकर आयोजन स्थल का स्वरूप बदल गया। रंगीन झंडे, स्कूलों के बैनर-होर्डिंग्स से पूरे परिसर ने खेलगांव का रूप ले लिया। विभिन्न स्कूली ड्रैस में हजारों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने इसे और आक र्षक बना दिया।