फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा : किसानों से भरवाए मांग पत्र

Thu, 20 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
राहुल संदेश यात्रा : किसानों से भरवाए मांग पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल संदेश यात्रा गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में सकीट और शीतलपुर ब्लॉक में पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने किसानों से मांग पत्र भरवाए। साथ ही उन्होंने कर्ज माफ, बिल को आधा करने और समर्थन मूल्य का हिसाब सरकार बनने पर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संदेश यात्रा में शामिल जुबेर खान राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद पर्यवेक्षक  पारसाराम मेघवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव और राजस्थान से पार्टी के सचिव जगदीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में वर्ष 2008 में 73000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया था। अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्जा माफ,  बिजली के बिल हाफ और समर्थन मूल्य का हिसाब किया जाएगा। जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनकर एवं जिला महासचिव ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही 10 दिन में कर्जा माफ, बजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य का हिसाब हो जाएगा। गुरुवार को राहुल संदेश यात्रा शीतलपुर और सकीट ब्लॉक में प्रचार करती दिखाई दी। इस दौरान महेंद्र सिंह राजपूत, दिनेश यादव, जसवीर यादव, इरफ़ान एडवोकेट, एकेश लोधी, परवेज सिद्दकी, जयवीर धनकर, सर्वेश, आशीष राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें