फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में शामिल की जाए विभाजन की विभीषिका: हरनाथ सिंह

विज्ञापन
हरनाथ सिंह ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने विभाजन की विभीषिका को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र लिखा है। पत्र भेजने के साथ ही राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभाजन की विभीषिका प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को स्मृति दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। जिसका पूरे देश में स्वागत किया।
विज्ञापन

यह विभीषिका भारतीय ही नहीं, विश्व के इतिहास की रूह कंपा देने वाली सर्वाधिक दुर्दांत और पीड़ादायक घटना थी। जिसमें 20 लाख से अधिक लोग मार दिए गए। जबकि करोड़ों लोगों के घर-परिवार उजड़ गए। माताओं-बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया, लेकिन देश के तत्कालीन शासकों, वाम बुद्धिजीवियों और इतिहासकारों ने हमें उस भीषणतम नरसंहार व तबाही को भूल जाने का पाठ पढ़ाया। इतिहास को भूलना, भुलाना और छिपाना किसी भी प्रकार से देश की वर्तमान व भावी पीढ़ी के लिए सुखद नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें