। ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को पीजी कालेज के क्रीड़ा स्थल पर किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक उमेश चंद्र सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में सहभागिता जरूरी है, न कि जीत। कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक सह समन्वयक संजय यादव, मनीष सिंह, अनिल कुमार, तथा मनीष चौहान एवं जिला व्यायाम शिक्षक राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, नीलेश, देवेंद्र सिंह आदि ने ध्वज स्थापित कर ध्वज को सलामी दी।
प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में कबड्डी में नगला काजी विद्यालय प्रथम, वनैल विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रथम, द्वितीय वहोरा विद्यालय रहा। लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालक वर्ग में आनंद प्रथम, नितिन द्वितीय एवं सुधांशु तृतीय स्थान पर रहे, वहीं बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम, अनीषा द्वितीय एवं पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर संदीप प्रथम, दीपक द्वितीय तथा सूरज तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. अवनीश यादव ने विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय यादव ने किया। इस मौके पर शाइस्ता परवीन, निहालुददीन, अकरम, दीपिका, वीरेंद्र यादव, अनिल कुमार, धर्मेंद्र यादव, सर्वेश कुमार, प्रमोद उपाध्याय, जय लाल सिंह, आशाराम मिश्रा, मोहम्मद सलीम, महेश सिंह, डा. केके गुप्ता, डा. अजमेर सिंह, चोब सिंह, हनीफ आदि मौजूद रहे।