राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह 12 फरवरी को कासगंज आ रहे हैं। वह संतोष कुमार वार्ष्णेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सहभागिता करेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम-एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए।
राज्यपाल कल्याण सिंह दोपहर 12 बजे वांकनेर स्थिति एसकेवी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उनके आने से पहले आयोजकों के साथ ही प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने को डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसपी हिमांशु कुमार, अपर जिलाधिकारी बाल मयंक मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा संबंधी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम के मंच निर्माण संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय की प्रबंधक कुमकुम वार्ष्णेय ने बताया कि राज्यपाल कल्याण सिंह विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सहभागिता करेंगे। वह विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।