फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरी शादी की सूचना पर पहुंची पहली पत्नी, पति व रिश्तेदारों ने पीटा

Sun, 14 Apr 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद के युवक ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी को मायके में छोड़ दिया। दूसरी शादी कर यहां शहर के लालपुर में रहने लगा। पहले वाली पत्नी को पता लगा तो वह पहुंच गई। आरोप है कि पति और उसकी दूसरी पत्नी व रिश्तेदारों ने मिलकर उसे पुलिस के सामने ही पीट दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर में प्रियंका ने पति नरेंद्र राठौर सहित 7 नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 27 दिसंबर 2018 को घर वालों ने नरेंद्र उर्फ मनू निवासी गली नंबर 3 कबीरनगर फिरोजाबाद के साथ शादी की थी। 5-6 महीने बाद ही पति, ससुर राजनलाल राठौर व देवर किशन राठौर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गालीगलौज करते हुए परेशान करने लगे।
विरोध करने पर पिटाई करते थे। शादी के लगभग 5 वर्ष बाद तक कोई संतान नही हुई तो लगभग 1 वर्ष पूर्व पति मुझको जबरन मायके जयनगर पैठ फिरोजाबाद छोड़ गया। तबसे वहीं रह रही हूं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि 12 अप्रैल को सूचना मिली कि पति लालपुर चुंगी एटा में अनीता यादव के मकान में रह रहा है। उसने शिकोहाबाद की रहने वाली शिवानी नाम की महिला से शादी कर ली है। मैं जब वहां पहुंची तो पति व उसकी दूसरी पत्नी ने घर से निकलकर मुझे पीटना शुरू कर दिया। मेरे साथ आई सहेली नीतू शर्मा उर्फ नूतन शर्मा व कशिश त्यागी की भी पिटाई कर दी। हमने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस आ गई।
आरोप है कि हम लोग बात कर रह थे। तभी तीन-चार गाडियों में भरकर ससुर राजन लाल देवर किशन राठौर, ममिया ससुर रामौतार निवासी आगरा चुंगी एटा आ गए। इनके साथ चालक प्रमोद कुमार व मनोज कुमार शर्मा निवासी कमालपुर थाना चित्ताहार आगरा भी थे।
सभी ने पुलिस के सामने ही हम लोगों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस व आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया तो यह लोग भाग गए। प्रमोद शर्मा मेरा आई फोन 15, एक सोने की जंजीर व कान के टाॅप्स भी खींच ले गया। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार का कहना है कि पारिवारिक विवाद का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें