फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जुलाई को जिले में होगी विवि की पहली परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विश्व विद्यालय की परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू हो रही हैं। संबंधित विषयों के परीक्षार्थी जिले में नहीं हैं। ऐसे में यहां 26 जुलाई को पहली परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। कोविड-19 नियमों के मद्देनजर इसका आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों में तैयारियां कराई जा रही हैं। इस दौरान पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में परीक्षा को लेकर तैयारी की गई। प्राचार्य सुनीता सक्सेना ने बताया कि शनिवार को विलेज इंडस्ट्रीज, होर्टीकल्चर, मिलिट्री साइंस आदि विषय से संबंधित परीक्षार्थी यहां नहीं होने से परीक्षा नहीं होगी। सोमवार को बीए, बीएससी और बीकॉम के तृतीय वर्ष के छात्रों की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। सोमवार को कॉलेज में 137 छात्र परीक्षा देंगे। जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कोविड-19 गाइड लाइन के तहत परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
-------------------
एक परीक्षा कक्ष में होंगे 30 छात्र
प्राचार्य ने बताया कि कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए एक परीक्षा कक्ष में 25 से 30 परीक्षार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षार्थियों के बीच छह फीट की दूरी रखी जाएगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें