फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 50 हजार की नकदी जली

Wed, 28 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र के छिछौरा के नगला देवी में सोमवार की रात्रि को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से नकदी, इंजन, सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से दो पशु मर गए, जबकि एक गाय झुलस गई।
विज्ञापन



जिलेदार पुत्र सेवाराम अपने परिवार सहित घर पर सो रहे थे। मध्यरात्रि बाद उनके घर के घेर के छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें जब घर के अंदर तक पहुंची तो घर के लोगों को अहसास हुआ। चीख-पुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।  फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई, लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखी 50 हजार की नकदी, गल्ला, इंजन साहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एक बकरा व एक बकरी आग से जलकर मर गई। गाय बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें