फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मृतक ऑटो चालक के परिजन ने दिया धरना लगाई न्याय की गुहार

Tue, 03 Sep 2024 09:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो दिन पूर्व हुई ऑटो चालक की मौत को लेकर मंगलवार को परिजन धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की मांग की आवाज उठाई। करीब एक घंटे तक वह धरने पर बैठे रहे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई। इस दौरान पुलिस जा पहुंची और परिजन को अधिकारियों के पास ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार को निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमगढ़ निवासी मृतक ऑटो चालक चरन सिंह के परिजन शहर के शहीद पार्क में धरने पर बैठे गए। परिजन न्याय की मांग करने लगे। इस दौरान करीब 10 ऑटो चालक भी वहां जा पहुंचे। मामले में मृतक की पत्नी प्रेमलता ने आरोप लगाते हुए बताया ऑटो का पुलिस द्वारा कई बार चालान कर दिया गया था। अगस्त माह में लगातार 3 चालान होने की वजह से पति वकील से जानकारी करने आए थे।
वकील ने खर्चा बताया इसके बाद वह घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पति को दिल का दौरा पड़ गया इससे उनकी मौत हो गई थी। वह न्याय की मांग को लेकर परिजन के साथ धरना दे रहीं हैं। धरने की सूचना पर शहर कोतवाली की पुलिस सहित यातायात पुलिस जा पहुंची। उन्होंने परिजन को समझाने का प्रयास किया। परिजन मांग कर रहे थे कि जिसने चालान काटे हैं उस पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान करीब एक घंटा तक धरना चला। बाद में पुलिस कर्मी उच्चाधिकारियों से मिलाने के लिए उन्हें अपने साथ कलेक्ट्रेट ले गए। एडीएम प्रशासन द्वारा मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद व उचित न्याय का आश्वाशन देने के बाद मृतक के परिजन घर वापस भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजन एडीएम से मिले है। परिजन की जो मांग है उनका समाधान कराया जाएगा। -धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें