फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मिलेंगी सरकार की योजनाओं की जानकारी

Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रदर्शनी में मिलेंगी सरकार की योजनाओं की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में सपा मेला राजकीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विधायक नजीबा खान जीनत ने किया। जिसमें मनोरंजन के साधन के साथ सरकारी की योजनाओं एवं नीतियों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधायक जीनत खान ने कहा कि मेले में सपा सरकार की चार साल की उपलब्ध्यिों एवं योजनाओं की जानकारियां मिलेंगी। सपा सरकार ने विकास के इतने कार्य किए हैं जो कभी किसी सरकार ने नहीं किया। पैक्सफेड डायरेक्टर नाशीखान ने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान है। इस मौके पर नदीम हुसैन, रफीक पप्पी सभासद, प्रदर्शनी आयोजक असलम खान, नदीम फर्रूख ने विधायक जीनत एवं पैक्सफेड डायरेक्टर फेरी का फूल मलाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदर्शन आयोजक असलम खान ने कहा कि मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए मनोंरज के साधनों की व्यवस्था की गई है। झूले, काला जादू, चाट, मीना बाजार सहित अन्य दुकानें मेले में लगी हैं। बिजली की भी व्यवस्था की गई है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होंगी। इस दौरान ं ब्लाक प्रमुख यूसुफ प्रधान, थानाप्रभारी, संजय भदौरिया, मुकेश भदौरिया, तरिक महमूद, मुजाहिद हुसैन, समाजसेवी ब्रहमरत्न गुप्ता, अबरार चौधरी आदि ने प्रदर्शनी में हुऐ कार्यक्रम में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें