एटा। आगरा रोड पर चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को गोली मारने का आरोपी मंगलवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चाय के पैसे देने पर ठंडी चाय बताते हुए विवाद के बाद आरोपी ने दुकानदार को गोली मारी थी।
विज्ञापन
सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि सोमवार की देर रात आरोपी रवि कुमार ने चाय विक्रेता सुनील को गोली मारकर घायल कर दिया था। ठंडी चाय और पैसे देने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से गोली मारी थी और भाग गया था। आरोपी रवि निवासी जिला पंचायत कंपाउंड को पुलिस टीम ने मंगलवार की देर शाम बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया है।