मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कूड़ेदान में बोतल डालकर घायल के लग रही डि्रप।
- फोटो : मृतक रामशंकर
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आए दिन लापरवाही देखने को मिलती है। शनिवार की आधी रात के बाद का एक वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ। दुर्घटना में घायल हुए मरीज को ड्रिप लगी थी, लेकिन बोतल कूड़े दान में पड़ी हुई थी।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में कभी-कभी लापरवाही की वजह से गंभीर रूप से घायल आने वाले मरीजों की जान पर बन आती है। शनिवार की आधी रात के बाद वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने लापरवाही की हद को पार कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि एक गंभीर रूप से घायल मरीज लेटा हुआ है और उसके ड्रिप लगी हुई है। मगर बोतल कूड़ेदान में पड़ी है।
मरीज कराह रहा है लेकिन सुनने वाला कोई उसके आसपास दिखाई नहीं दे रहा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने बताया कि लापरवाही बरतने के मामले में जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद