फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली से लापता हुआ मिरहची का युवक 7 साल बाद बिजनौर में मिला

Sun, 27 Apr 2025 10:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बिजनौर से मिला सूरजभान - फोटो : बिजनौर से मिला सूरजभान
विज्ञापन
मिरहची (एटा)। नगर पंचायत के गांव जिन्हैरा का एक युवक सात साल पहले दिल्ली से लापता हो गया था। वह बिजनौर में मिला है। युवक के मिलने की सूचना परिजन ने दिल्ली पुलिस को भेजी है। युवक ने सात साल तक बंधक बनाए रखने की बात कही है।
विज्ञापन

ओमवीर राघव ने बताया कि सात साल पहले 30 वर्षीय पुत्र सूरजभान दिल्ली में नौकरी की तलाश में गया था। वहां सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र के श्रीनगर की शकूर बस्ती में रहकर मेहनत-मजदूरी करने लगा था। यहां से 25 नवंबर 2018 (23 वर्ष) को वह अचानक लापता हो गया।
27 नवंबर को इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तलाश में पोस्टर चिपकाते हुए कार्रवाई की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन लगातार युवक की तलाश में जुटे रहे। कुछ दिन पहले किसी के माध्यम से परिजन को युवक के मुजफ्फरनगर में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

इस पर परिजन वहां पहुंचे। यहां से युवक के बिजनौर में होने की जानकारी पर परिजन ने उसको वहां के एक साहूकार के यहां मिलने पर वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को मुक्त कराया।
सूरजभान ने बताया कि उसको बंधक बनाकर रखा गया। पहले तीन साल मुजफ्फरनगर और उसके बाद बिजनौर के एक साहूकार को बेच दिया गया। बच्चों को बंधक बनाकर काम कराने वाले गैंग ने अगवा किया था। यातनाएं देकर, डरा-धमकाकर बंधक बनाकर चहारदीवारी में कैद कर काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें