फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीएम-एसएसपी ने जेल का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा-व्यवस्था

Fri, 31 Jul 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन। स्रोत पुलिस विभ
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को परखा और कैमरों को निरंतर संचालित रखने व नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही, बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का निरीक्षण कर इसमें किसी भी तरह की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। कारागार में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बंदियों को समय पर उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक बंदी को उनके विधिक अधिकारों के अनुरूप कानूनी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेलर प्रदीप कुमार कश्यप और कारागार चिकित्सक उत्सव जैन उपस्थित रहे।
ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा का लिया जायजा
एक अन्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने गुरुवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जलभराव की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वेयरहाउस के अंदर और बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें