फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम श्री स्कूलों में बढ़ेगी सुरक्षा: बच्चों की निगरानी के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Thu, 30 Jul 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट स्थित पीएम श्री विद्यालय सकतपुर। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए शिक्षा विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पहल शुरू कर दी है। इसके जरिए स्कूल परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण संजय यादव ने बताया कि जिले में वर्तमान में 15 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं। इन सभी में प्रमुख स्थान जैसे प्रवेश द्वार, गलियारे, खेल के मैदान, कार्यालय परिसर और अन्य आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल सुरक्षा बढ़ाना ही नहीं, बल्कि विद्यालयों में अनुशासन बनाए रखना और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना भी है। कैमरे लगने से बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। बताया कि संबंधित विद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कैमरे स्थापित होने के बाद उनकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अलीगंज ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अलीगंज, कंपोजिट विद्यालय राजा का रामपुर, कंपोजिट विद्यालय मोहम्मद नगर बझेरा, जैथरा ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय बहगोह, शीतलपुर ब्लॉक में कंपोजिट विद्यालय पवांस, कंपोजिट विद्यालय लोयाबादशाहपुर, सकीट ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालय सकतपुर, मारहरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय दतेई, कंपोजिट विद्यालय पिदौरा, निधौली कलां ब्लॉक के प्रावि कंचनगढ़ी, अवागढ़ ब्लॉक के प्रावि हंसपुर, जलेसर ब्लॉक के प्रावि कोसमा, कंपोजिट विद्यालय बेरनी, प्रावि हथौड़ा, नगर क्षेत्र के प्रावि पुलिस लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें