फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रति व्यक्ति आय में प्रदेश के टॉप-5 में पहुंचा जनपद

Tue, 14 Apr 2026 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला ओटीडी सेल की वर्ष 2025-26 के चतुर्थ त्रैमासिक की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जिले की आर्थिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि एटा ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रति व्यक्ति आय में प्रदेश के शीर्ष 5 जिलों में स्थान बना लिया है। वर्ष 2023-24 में यह रैंक 7वीं थी। अधिकारियों ने इसे बेहतर प्रशासनिक नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले का सकल घरेलू उत्पाद 23,492 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जिसमें 18.3 प्रतिशत की वृद्धि रही जो प्रदेश औसत से अधिक है। वहीं प्रति व्यक्ति आय 1,87,476 रुपये पहुंच गई, जिसमें 16.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। क्षेत्रवार आंकड़ों में प्राथमिक क्षेत्र में 20.7 प्रतिशत, द्वितीयक क्षेत्र में 32.5 प्रतिशत व तृतीयक क्षेत्र में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बैठक में अधिकारियों को आर्थिक मजबूती बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें