एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में परिजन को नशे की चाय देकर युवती अपने प्रेमी संग चली गई। मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विमलेश वर्मा निवासी नगला मुरली ने सोनू यादव निवासी नासोपुर उमापुर जिला मऊ सहित तीन लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कराया है। बताया कि सोनू यादव और गांव की ही रजनी यादव, उसकी मां सरला यादव ने पुत्री रेनू सिंह राजपूत को नौकरी का झांसा दिया। 24 जून 2024 को दोपहर के समय रेनू ने चाय में नशीली गोलियां मिलाकर घर पर हम सबको पिला दी।
अपने साथ तीन तोला सोने के जेवर, पायल और घर की सेफ में रखे हुए 11000 रुपये व दो मोबाइल लेकर चली गई। जब हमने पुलिस को सूचना दी तो रजनी और सरला ने घर पर आकर हमारे साथ बद्तमीजी की ओर दुष्कर्म का केस लगाने की धमकी दी। 1 जुलाई 2024 को छोटी बेटी को घेरकर पीटने का प्रयास किया। संवाद