फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक की मौत

Sun, 29 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव नगरिया ताड़ में शनिवार को एक पुराने मकान की गिर गई। मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मारहरा जेपी अशोक ने बताया कि गांव नगरिया ताड़ निवासी गोवर्धन (58) के मकान की छत शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बारिश के चलते धराशायी हो गई। इसके नीचे दबकर गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर उनको निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहां उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन लेकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें